म्यूजिक स्ट्रीमिंग सर्विस लॉन्च करने की तैयारी में बाइटडांस, गाने सुनने के लिए लेना होगा सब्सक्रिप्शन प्लान - IVX News

Latest

Monday, November 18, 2019

म्यूजिक स्ट्रीमिंग सर्विस लॉन्च करने की तैयारी में बाइटडांस, गाने सुनने के लिए लेना होगा सब्सक्रिप्शन प्लान

गैजेट डेस्क. सोशल वीडियो ऐप टिकटॉक की पैरेंट कंपनी बाइटडांस अगले महीने तक अपनी म्यूजिक स्ट्रीमिंग सर्विस लॉन्च करने की तैयारी में है। इसे सबसे पहले भारत, इंडोनेशिया और ब्राजील में लॉन्च किया जाएगा। फाइनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी इन दिनों बड़ी म्यूजिक कंपनी यूनिवर्सल, सोनी और वार्नर म्यूजिक से ग्लोबल लाइसेंसिंग डील पर बात कर रही है। बाइटडांस इनके गाने अपनी नई म्यूजिक सब्सक्रिप्शन सर्विस में शामिल करेगी। इसे बाद में अमेरिका में भी शुरू किया जाएगा।

  1. सोशल वीडियो ऐप टिकटॉक ने ऐप स्टोर और गूगल प्ले स्टोर पर दुनियाभर में 150 करोड़ डाउनलोड्स का आंकड़ा पार कर लिया है। इसके अलावा ऐप कुल 46.68 करोड़ डाउनलोड्स के साथ भारत की सबसे ज्यादा डाउनलोड की जाने वाली ऐप बन चुकी है।

  2. मोबाइल इंटेलिजेंस फर्म सेंसर टॉवर की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में इस साल ऐप को 61.4 करोड़ डाउनलोड्स मिले, जो पिछले साल से 6% ज्यादा है।

  3. इस साल भारतीय ने टिकटॉक को काफी तेजी से अपनाया। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इस साल भारत में टिकटॉक को 27.76 करोड़ नए डाउनलोड्स मिले। जो दुनियाभर में हुए डाउनलोड्स का 45% है।

  4. 4.55 करोड़ डाउनलोड्स का साथ चीन दूसरा देश है जहां इस ऐप को सबसे ज्यादा डाउनलोड किया गया, यह आंकड़ा पिछले साल से 7.4% ज्यादा है। जबकि, 3.76 करोड़ डाउनलोड्स के साथ अमेरिका तीसरे स्थान पर है, जहां पिछले साल की तुलना में टिकटॉक को 6% ज्यादा डाउनलोड मिले।

  5. वर्तमान में 61.4 करोड़ डाउनलोड्स के साथ टिकटॉक तीसरी सबसे ज्यादा डाउनलोड की जाने वाले नॉन-गेमिंग ऐप है। जबकि 70.74 करोड़ डाउनलोड्स के साथ वॉट्सऐप पहले पायदान और 63.62 करोड़ डाउनलोड्स के साथ फेसबुक मैसेंजर दूसरे पायदान पर है।

  6. इस लिस्ट में चौथे पायदान पर 58.7 करोड़ डाउनलोड्स के साथ फेसबुक और पांचवे पायदान पर 37.62 डाउनलोड्स के साथ इंस्टाग्राम का नाम आता है।



      Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
      Bytdance, in order to launch music streaming service, will have to take subscription plan to listen to songs


      from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2KytLWJ

No comments:

Post a Comment