विकिपीडिया पर बेहतर आर्टिकल्स खोजने के लिए काम लें ये टूल्स - IVX News

Latest

Monday, January 6, 2020

विकिपीडिया पर बेहतर आर्टिकल्स खोजने के लिए काम लें ये टूल्स

गैजेट डेस्क. विकिपीडिया पर यूजर्स नॉलेज और इंफॉर्मेशन पाने के अलावा उन सब्जेक्ट्स के बारे में भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं जिनके बारे में वे पहले जानते नहीं थे। इसके लिए कुछ टूल्स की मदद लेकर पसंदीदा विषय चुनकर पढ़े जा सकते हैं। इसके होम पेज पर प्रतिदिन फीचर्ड आर्टिकल्स व खबरों में लोकप्रिय टॉपिक्स पब्लिश होते हैं। विकिपीडिया अकाउंट बनाकर आप भी अपनी रुचि के अनुसार पेजेज को छांटकर बाद के लिए सेव कर सकते हैं।

विकी गुड आर्टिकल (ट्विटर) :विकिपीडिया ने रीडर्स के लिए गुड आर्टिकल्स की लिस्ट बनाई है। इसके लिए आप ट्विटर पर विकी गुड आर्टिकल बॉट को फॉलो कर सकते हैं। नापसंद टॉपिक्स को हटाने के लिए किसी अच्छे आर्टिकल को इन 6 फैक्टर्स के आधार पर चुन सकते हैं- वैल रिटन, वेरिफाएबल, ब्रॉड कवरेज, न्यूट्रल, स्टेबल और इलस्ट्रेटेड। किसी भी एंट्री का 'गुड आर्टिकल' स्टेटस तब खत्म हो जाता है जब वह इसका एक फीचर्ड आर्टिकल बन जाती है।

कॉपरनिकस (वेब) :यह टूल, गूगल मैप्स व विकिपीडिया का एक मिक्स है जो वर्ल्ड मैप ब्राउज करने और उसके बारे में नई बातें जानने का दिलचस्प जरिया है। चाहे हिस्ट्री हो या ज्योग्राफी या करंट इवेंट्स, गूगल अर्थ के बाद यह सबसे अच्छा मैप-बेस्ड एक्सपीरिएंस देता है। इस मैप के अंदर विकिपीडिया के रुचिपूर्ण आर्टिकल्स से कई पिन्स डाले गए हैं। आपको इस तरह के पिन्स मिलेंगे - इथोपिया में इथोपियन एयरलाइन्स फ्लाइट 302 आदि।

वीकलीपीडिया (वेब) :इस वीकली लिस्ट या न्यूजलेटर डाइजेस्ट में वे आर्टिकल्स शामिल होते हैं जिनमें पिछले हफ्ते के अंदर सबसे ज्यादा बदलाव आए हों। विकिपीडिया के ओपन-सोर्स टूल्स के माध्यम से किसी भी आर्टिकल में ये बदलाव देखे जा सकते हैं। इन बदलावों को ट्रैक करते हुए वीकलीपीडिया किसी भी हफ्ते सबसे ज्यादा संपादित 20 आर्टिकल्स को न्यूजलेटर में बदल देता है। वीकलीपीडिया इन 20 आर्टिकल्स के अलावा विकिपीडिया पर दूसरी एक्टिविटीज को भी ट्रैक करता है जैसे टॉप 5 डिस्कशंस और वीक में क्रिएट 10 न्यू टॉप आर्टिकल्स।

विकिट्वीक्स (क्रोम एक्सटेंशन) :इसकी मदद से आप विकिपीडिया के स्पेस के ज्यादा प्रभावी इस्तेमाल के लिए कुछ कॉस्मेटिक बदलाव कर सकते हैं। इससे विकिपीडिया के किसी भी पेज को बेहतर रीडिंग के लिए ऑप्टिमाइज किया जा सकता है, खासकर जब उसमें टेबल्स, चार्ट्स या इमेजेज हों। हालांकि अब विकिपीडिया ने इसे अपना ऑफिशियल फीचर बना दिया है। विकिट्वीक्स की दूसरी विशेषता है-रीडर की विकिपीडिया हिस्ट्री को ट्रैक करना।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Use these tools to find better articles on Wikipedia


Thanks for reading.
Please Share, Comment, Like the post And Follow, Subscribe IVX News.

View More Source

No comments:

Post a Comment