ऑटो डेस्क. नया साल शुरू होने में अब सिर्फ 4 दिन बाकी हैं। ऐसे में मारुति सुजुकी लगभग सभी मॉडल पर धमाकेदार ईयरएंड डिस्काउंट और ऑफर्स लेकर आई है। कंपनी आल्टो 800, आल्टो K10, वैगनआर, सिलेरियो, ईको पर कैश बेनिफिट, कॉर्पोरेट डिस्काउंट, कंज्यूमर ऑफर, एक्सचेंज बोनस जैसे कई फायदे दे रही है। ये ऑफर देशभर में स्टॉक मौजूद होने पर दिया जाएगा। ऑफर 31 दिसंबर तक ही वैलिड है। इन सभी कार पर मिल रहे ऑफर्स और डिस्काउंट के बारे में जानते हैं।
इस कार पर कंपनी 60 हजार रुपए तक का बेनिफिट्स दे रही है। ऑफर कार के पेट्रोल और CNG BS6 दोनों मॉडल पर दिया जा रहा है। इसकी दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 2.89 लाख रुपए से शुरू है।
कैश डिस्काउंट | 40,000 रुपए |
एक्सचेंज बोनस | 15,000 रुपए |
कॉर्पोरेट डिस्काउंट | 5,000 रुपए |
इस कार पर कंपनी 50 हजार रुपए तक का बेनिफिट्स दे रही है। ऑफर कार के पेट्रोल और CNG BS4 दोनों मॉडल पर दिया जा रहा है। इसकी दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 3.61 लाख रुपए से शुरू है।
कैश डिस्काउंट | 30,000 रुपए |
एक्सचेंज बोनस | 15,000 रुपए |
कॉर्पोरेट डिस्काउंट |
5,000 रुपए |
इस कार पर कंपनी कुल 40 हजार रुपए तक का बेनिफिट्स दे रही है। ऑफर कार के BS4 मॉडल पर दिया जा रहा है। इसकी दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 3.59 लाख रुपए से शुरू है।
कैश डिस्काउंट | 15,000 रुपए |
एक्सचेंज बोनस | 20,000 रुपए |
कॉर्पोरेट डिस्काउंट | 5,000 रुपए |
न्यू जनरेशन वैगनआर के BS6 वर्जन पर 35 हजार रुपए से लेकर 45 हजार रुपए तक के डिस्काउंट बेनिफिट्स मिल रहे हैं। इसकी दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 4.42 लाख रुपए से शुरू है।
कैश डिस्काउंट | 20,000 रुपए |
एक्सचेंज बोनस | 20,000 रुपए |
कॉर्पोरेट डिस्काउंट | 5,000 रुपए |
मारुति इस कार पर अधिकतम 50,000 रुपए तक के बेनिफिट्स दे रही है। ये ऑफर सिलेरियो के पेट्रोल और CNG दोनों मॉडल पर मिल रहा है। इसकी दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 4.26 लाख रुपए से शुरू है।
कैश डिस्काउंट | 30,000 रुपए |
एक्सचेंज बोनस | 15,000 रुपए |
कॉर्पोरेट डिस्काउंट | 5,000 रुपए |
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Thanks for reading.
Please Share, Comment, Like the post And Follow, Subscribe IVX News.
View More Source
No comments:
Post a Comment