ऑटो डेस्क. एम्पियर व्हीकल ने भारतीय बाजार में अपने नई रियो एलीट इलेक्ट्रिक स्कूटर को लॉन्च कर दिया है। बेंगलुरु में इसकी एक्स शोरूम कीमत 45,099 रुपए है। इसे एम्पियर वेबसाइट या डीलरशिप पर जाकर 1,999 रुपए में बुक किया जा सकता है। स्कूटर की सबसे खास बात यह है कि इसमें 48V-20Ah लेड-एसिड बैटरी लगी है। फुल चार्ज में यह 55 से 65 किलोमीटर तक चलेगी। इसमें 250 वॉट पावर की मोटर लगी है। इसकी टॉप स्पीड 25 किलोमीटर प्रतिघंटा है। 86 किलो वजनी इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को चलाने के लिए लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन की जरूरत नहीं पड़ेगी। प्री-बुकिंग करने वाले ग्राहकों को कंपनी की ओर से हेलमेट मुफ्त दिया जा रहा है। इसके साथ ही बैटरी पर एक साल की वारंटी भी मिलेगी। यह ग्लोसी रेड, ब्लैक, ब्लू और व्हाइट कलर में अवेलेबल है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Thanks for reading.
Please Share, Comment, Like the post And Follow, Subscribe
IVX News.
View More
Source
No comments:
Post a Comment