गैजेट डेस्क. एयरटेल के बाद अब वोडाफोन आइडिया ने भी अपने सभी अनलिमिटेड टैरिफ प्लान से FUP मिनट की बाध्यता हटा ली, यानी अब वोडा-एयरटेल यूजर्स बिना एफयूपी मिनट की चिंता किए बिना किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकेंगे। शुक्रवार को दोनों कंपनियों ने अलग-अलग ट्वीट कर अपने यूजर्स को यह जानकारी दी।
पिछले हफ्ते जियो और एयरटेल समेत देश की चार बड़ी कंपनियों ने अपने नए टैरिफ प्लान जारी किए। यह प्लान पहले से 40 फीसदी तक महंगे थे। इन प्लान के आने के बाद यूजर्स ने अपना गुस्सा मीम्स के जरिए सोशल मीडिया पर भी दिखाया। वोडाफोन, आइडिया और एयरटेल की बात करें तो नए टैरिफ में सस्ते अनलिमिटेड प्लान पर 1000 एफयूपी मिनट तो सालभर वैधता वाले प्लान पर 12,000 मिनट दिए जा रहे थे। एफयूपी मिनट खत्म होने के बाद यूजर को अन्य नेटवर्क में बात करने पर अतिरिक्त शुल्क देना पड़ता। यूजर्स की इसी नाराजगी को दूर करने के लिए कंपनियों ने अपने प्लान्स में बदलाव किए हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Thanks for reading.
Please Share, Comment, Like the post And Follow, Subscribe IVX News.
View More Source

No comments:
Post a Comment